September 23, 2026 20:27:47
लुधियाना के कोचिंग सेंटर में नाबालिगा ने किया सुसाइड,सिर दर्द से परेशान होने के कारण लगाया फंदा

लुधियाना के कोचिंग सेंटर में नाबालिगा ने किया सुसाइड,सिर दर्द से परेशान होने के कारण लगाया फंदा

Jul20,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मॉडल टाउन इलाके में सिर दर्द से परेशान एक नाबालिग ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार नाबालिग सिर दर्द से परेशान रहती थी। उसकी 2 साल से दवा भी चल रही थी। पिछले 10 दिन से दवाई खत्म थी। उसने अपनी मां से भी कहा था कि दवाई लेने चलें, लेकिन पैसे न होने के कारण उसकी मां ने उसे कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा। वीरवार की सुबह अमनदीप कोचिंग सेंटर पहुंची। जहां उसने ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर  खुदकुशी कर ली। जब परिवार के बाकी सदस्य कोचिंग सेंटर के ऊपर बने कमरे में गए तो वह दंग रह गए। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। नाबालिग फंदा लगाती सीसीटीवी में भी कैद हुई है। 2 साल से सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहता था परिवार मृतक नाबालिग छात्रा की मां जगदीप कौर ने बताया कि वह पिछले 2 साल से कोचिंग सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहती है। वह चाय बेचने का काम करती है। उनके चार बच्चे हैं। कभी कोई ऐसी बात नहीं हुई की बेटी किसी से परेशान हो। जगदीप कौर के मुताबिक उनकी बेटी सिर दर्द से जरूर परेशान रहती थी। उसकी दवाई भी चल रही थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Minor-Commits-Suicide-In-Ludhianas-Coaching-Center-Hangs-Herself-Due-To-Headache

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं