September 23, 2026 20:27:50
खन्ना में डेढ़ किलोमीटर एरिया में 6 घंटे में 5 ट्रांसफार्मर चोरी, 40 किसानों की बिजली सप्लाई ठप

खन्ना में डेढ़ किलोमीटर एरिया में 6 घंटे में 5 ट्रांसफार्मर चोरी, 40 किसानों की बिजली सप्लाई ठप

Jul20,2023 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। खन्ना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह 6 घंटे लगातार वारदातें करते रहे। डेढ़ किलोमीटर एरिया में 5 ट्रांसफार्मर चोरी किए गए। चोर महिंद्रा जीप में दो गांवों दाउदपुर, क्लालमाजरा में ही घूमते रहे और ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। इस घटना से जहां विभाग का करीब 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, अब 40 किसानों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। इससे धान की फसल को नुकसान का खतरा है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। किसानों ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी है। बिजली बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के चलते करीब पांच दिन से एक हफ्ते तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने की आशंका जताई जा रही है। देर रात चोरी की वारदात को दिया अजाम किसान जगपाल सिंह, अमरजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह खेतों में फसल को पानी लगाने के लिए मोटर चलाने गए थे। जब खेतों में पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए, उनकी मोटरों को जिन ट्रांसफार्मरों से बिजली सप्लाई आती थी वह चोरी हो चुके थे। आसपास पता करने पर पता चला कि चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी खंगालने पर पता चला जीप में आए चोर सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर सामने आया कि चोर ट्रांसफार्मर चोरी कर जीप में भरकर ले गए। किसानों ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस थाने में दी। जहां उनको बिजली विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया। बिजली विभाग को सूचित करने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। किसानों ने भरे मन से कहा कि पहले ही बारिश ने उनका बहुत नुकसान कर दिया है। अब ट्रांसफार्मर चोरी होने के चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई है। फसल को पानी लगाने की जरूरत है, अगर बिजली सप्लाई जल्द दुरुस्त न की गई तो बड़ा नुकसान हो जाएगा। उन्होंने विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द बिजली सप्लाई ठीक करने के प्रबंध किए जाने चाहिए।

5-Transformers-Stolen-In-6-Hours-In-One-And-A-Half-Kilometer-Area-In-Khanna-Power-Supply-Of-40-Farmers-Stalled

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं