September 23, 2026 20:28:22
फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलाने वाली दो लड़कियों समेत 29 ठग गिरफ्तार, माइक्रोसाफ्ट हैडक्वाटर व Apple

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलाने वाली दो लड़कियों समेत 29 ठग गिरफ्तार, माइक्रोसाफ्ट हैडक्वाटर व Apple का कस्टमर केयर बता करते थे विदेशियों से ठगी

Jul21,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 29 ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ज्यादातर विदेशी लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इस कॉल सेंटर के बारे पुलिस को गुप्त सूचना थी। जिसके बाद ही पुलिस ने रेड कर इन रोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए तकनीकी सेवा प्रोवाइडर के रूप में खुद को पेश किया। इन्होंने ने विदेशियों को पैसों के लिए धोखा दिया है। इसमें इस्तेमाल किए गए सभी मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और पंजाब से हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन, बाल कृष्णा, वैंची मार्क, क्लीरिन ख्यारिम, दीपक शाह, यादव संदीप, कुलदीप, कैवीका, कुपटू, कृष्णा सिंह, अमन सिंह, अमर सिंह, यादव संतोष, मिश्रा चिराग, सूरज राए, विकास सिंह, हारदिक, प्रवीण सहगल, विनी देव, हरमन सिंह, सूरज ठाकुर, गगनदीप सिंह, काऊसिली, मोहाका आउमी, लवप्रीत सिंह, राहुल ठाकुर, अर्जुन सिंह सहोता, विकास यादव, कमलेश पाल के रुप में हुई। खुद को बताते थे माइक्रोसाफ्ट हैडक्वाटर-APPLE का कस्टमर केयर पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा निवासी चंदू लाल चोल बापू नगर अहमदाबाद गुजराज और सचिन सिंह निवासी गांव आउरोजी तिवाड़ी दमोरीया थाना बाठराणी जिला देवरीया उत्तर प्रदेश व अन्य अज्ञात व्यक्ति व महिलाएं मिलकर गैरकानूनी तरीके से काल सेंटर चला रहे है। गैंग के लोग इंटरनेशनल के जरिए विदेश बैठे लोगों को गुमराह करके धोखाधड़ी करते है। खुद को माइक्रोसाफ्ट हैडक्वाटर और APPLE हैडक्वाटर प्लेटफार्म से कस्टमर स्पोर्ट सुविधा देने का दावा करते हुए फोन नंबर +14258828080 और टोल फ्री नंबर 1800-102-1100 जारी किया। इस नंबर पर विदेश में रहते लोग कम्पयूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी होने की काल वगैरह करते थे। जिसके बाद आरोपी उन लोगों के सिस्टम को हैक कर लेते थे। उनके सिस्टम का IP एड्रेस और सिस्टम हैक होने के बारे बता कर उनके निजी बैंकिग जानकारियां हासिल कर धोखाधड़ी करके गिफ्ट कार्ड देकर उस गिफ्ट कार्ड पर जो नंबर अंकित होते है, उस नंबर को हासिल करके उस बैंक खाते की रकम हड़प जाते थे। रख बाग से गिरफ्तार किए दो आरोपी पुलिस ने सबसे पहले रख बाग से दो आरोपियों कृष्णा और सचिन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी विदेशियों को काल करने की तैयारी में थे। दोनों आरोपियों से पुलिस को 2 इलैक्ट्रानिक टेब, 3 मोबाइल फोन, कई दस्तावेज और एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि इनका काल सेंटर गांव दाद में चल रहा है। किराए पर कोठी ले बनाया काल सेंटर आरोपियों ने एक कोठी किराए पर ली हुई है। पुलिस ने जब रेड की तो 27 लोगों को वहां से दबोचा। आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल है। इस गैंग के मास्टर माइंड चैरी और पाल नाम के व्यक्ति है। यह दोनों गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले लड़के-लड़कियों को जल्द अमीर बनने के सपने दिखा इस काम में लगाया है। वहीं एक अन्य एलक्स नाम का व्यक्ति है जो इन लड़के-लड़कियों को वेत्तन देता है। इस मामले में चैरी, पाल, एलक्स को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच की है। दो अन्य आरोपी 32 साल के है। पकड़े गए आरोपी ज्यादातर 10वीं और 12वीं पास है। केवल 3 आरोपी ग्रेजुएट है। सभी आरोपी 7 अलग-अलग प्रदेशों से संबंध रखते है जो अंतरराष्ट्रीय गैंग चला रहे थे। आरोपियों का एक अन्य मडयूल भी विदेश में चल रहा है। एक रात में ठगते थे 10 हजार डालर पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अमरिका में जब दिन होता था तो भारत में ये आरोपी रात के समय जागते थे। एक रात में कुल 20 ग्राहकों को ये ठग अपना शिकार बनाते थे। रोजाना एक रात में 10 हजार डालर तक यह लोग ऐंठ लेते थे।

29-Thugs-Including-Two-Girls-Running-Fake-International-Call-Center-Arrested-Microsoft-Headquarters-And-Apples-Customer-Care-Used-To-Cheat-Foreigners



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं