लुधियाना। पखोवाल रोड पर ठाकुर कॉलोनी में हुए एनआरआई बरिंदर सिंह ग्रेवाल के मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बरिंदर के करीबियों ने उनके नौकर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके आरोपों के मुताबिक बरिंदर की हत्या नौकर द्वारा करवाई गई है। जबकि पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेने की भी बात कही जा रही है. बरिंदर के ज्यादातर दोस्त लुधियाना में रहते है। दोस्तों का कहना है की उन्हें पुलिस की और से यह जानकारी डी गई है। जबकि इस सबंध में इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की और से साफ इंकार किया गया है। उनका कहना है की अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि नौकर की बात से भी साफ इंकार किया गया है। बरिंदर के पैसों से हत्या की आशंका सूत्रों के मुताबिक बरिंदर के करीबियों को पुलिस जांच में यह भी पता चला है की आरोपी की और से बरिंदर के पैसों को ही हत्या में इस्तेमाल किया है। उसकी और से दो हमलावरो को पैसे देकर यह वारदात कराने का आरोप है। दोनों हमलवार हिरासत ने होने की आशंका सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी हमलवार पुलिस सीसीटीवी फूटेज से गिरफ्तार कर चुकी है। एक हमलवार शिमलापुरी का बताया जा रहा है। जबकि दूसरा उसी का साथी है। लेकिन अभी हमलवारों द्वारा हत्या कराने के कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन सूत्रों के अनुसार आरोपी नौकर बरिंदर के इंडिया आने के बाद कोई मनमुटाव रखने लगा था। इसी कारण उसने वारदात करवाई। लेकिन पुलिस की और से मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।
Big-Disclosure-In-Nri-Murder-Case-Servant-Accused-Of-Murder-Got-The-Incident-Done-By-Paying-Money