लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित ठाकुर कॉलोनी में एनआरआई बनिंदर सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बनिंदर के नौकर बल सिंह को बनिंदर सभी के सामने गालियां देता था। इसी के चलते उसने हत्या का प्लान बना वारदात की। आरोपी द्वारा ढ़ाई लाख रुपए की सुपारी देकर वारदात करवाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 80 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान बल सिंह, जगरात सिंह, जसप्रीत सिंह, सोहिल अली, देवराज उर्फ कालू, वरिंदर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। बल सिंह बनिंदर के घर पिछले 14 साल से रह रहा था। बल सिंह ने पूछताछ में बताया कि बनिंदरदीप सिंह ने उसे कई बार लोगों के सामने पीटा। इसलिए उसने 5 बदमाशों को बनिंदरदीप सिंह की हत्या के लिए 2 लाख 70 हजार सुपारी दी थी। आरोपियों पर दर्ज है मामले पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगराज सिंह पर पहले 5 मामले दर्ज हैं। वहीं जसप्रीत पर 1 मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बल सिंह कोठी पर कब्जा भी करना चाहता था। 100 से अधिक कैमरे खंगाले पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी महदूदपुरा गुरुद्वारा साहिब के नजदीक की मिली थी। वहीं से पुलिस ने आरोपियों को लोकेट करना शुरू किया। पुलिस ने इस केस में 100 से अधिक कैमरे खंगाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 दातर और 2 बाइक बरामद किए हैं।
Servant-Conspired-To-Abuse-And-Grab-Nris-Land-Gave-2-50-Lakh-Betel-Nuts-Six-Accused-Arrested