खन्ना। खन्ना के माछीवाड़ा साहिब इलाके में 20 जुलाई की रात को माइनिंग माफिया ने पुलिस पर हमला करके रेत से भरी ट्रॉली और आरोपी छुड़ा लिए थे। इस घटना के बाद एसएसपी अमनीत कौंडल ने विभिन्न टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई की। इस केस में किसान नेता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से रेत से भरी ट्रॉली, 4 बाइक, 1 ऑल्टो कार, मोबाइल, पर्स और डंडे बरामद हुए। किसान नेता समेत सभी आरोपियों का माइनिंग माफिया से पुराना नाता है। कई आरोपियों के खिलाफ कत्ल, इरादा कत्ल जैसे संगीन केस दर्ज हैं। पुलिस 12 लोगों पर दर्ज किया था केस एसएसपी कौंडल ने बताया कि 20 जुलाई की रात को जब एक पुलिस पार्टी ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को आरोपी समेत पकड़ा था तो माइनिंग माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया था। ASI समेत चार कर्मियों को घायल करके ट्रैक्टर ट्रॉली और आरोपी छु़ड़ा लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों खिलाफ केस दर्ज किया था। इस केस में मुख्य कथित आरोपी भारतीय किसान यूनियन एकता-उगराहां समराला इकाई का अध्यक्ष कुलदीप सिंह ग्रेवाल निकला। उसका बेटा गगनदीप सिंह गगन भी हमले के दौरान पिता के साथ था। कुल 12 लोग थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार इस केस में गांव टंडी मंड के रहने वाले कुलदीप सिंह ग्रेवाल, उसके बेटे गगनदीप सिंह गगन, वेदपाल, उसके पिता ऋषिपाल, गुरप्रीत सिंह लड्डू, जरनैल सिंह, कुलविंदर सिंह, मंड झड़ौदी के रहने वाले मनप्रीत सिंह, रोपड़ के गांव फतेहपुर के रहने वाले गुरविंदर सिंह गुड्डू, शेरपुर मंड के रहने वाले नरेश उर्फ तोता को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में एसपी (आई) डॉ. प्रज्ञा जैन, डीएसपी वरियाम सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज अमनदीप सिंह, समराला थाना एसएचओ भिंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर संतोख सिंह की टीमों का अहम रोल रहा।
10-Arrested-Including-Farmer-Leader-In-Khanna-Attacked-Police-Party-Tractor-Trolley-Full-Of-Mining-And-The-Accused-Were-Rescued