September 24, 2026 01:13:42
आर्म्स एक्ट मामले में13 साल से भगौड़ा पूर्व शिवसेना नेता गिरफ्तार, पर्चे के बावजूद पुलिस ने दे रखे थे

आर्म्स एक्ट मामले में13 साल से भगौड़ा पूर्व शिवसेना नेता गिरफ्तार, पर्चे के बावजूद पुलिस ने दे रखे थे गनमैन

Jul26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के शिवसेना पंजाब के नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 13 साल से आर्म्स एक्ट मामले में वांटेड था। भगौड़ा होने के बावजूद पुलिस ने उसे गनमैन दे रखे थे। आरोपी हेमंत ठाकुर है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। पेशी के दौरान आरोपी ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही शिवसेना छोड़ी है। इसी के चलते उस पर अब कार्रवाई हुई है।
जानकारी अनुसार थाना शिमलापुरी की पुलिस पार्टी 13 मार्च 2010 को गुरु गोबिंद सिंह नगर की गली नंबर 2 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहे आरोपी हेमंत ठाकुर को तलाशी के लिए रोका था। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद किया था। जब उससे चाकू रखने के बारे में पूछा गया तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पर्चा दर्ज के बावजूद रखे हुए थे गनमैन
जानकारी के अनुसार आरोपी हेमंत ठाकुर के पास गनमैन थे। जबकि हैरानी की बात तो यह है कि एक मामला दर्ज होने के बावजूद उसे आखिर गनमैन कैसे मिल गए। जबकि पर्चे में भगौड़ा होने के बावजूद वह सरेआम पुलिस अफसरों के ऑफिस व थानों में घुमता रहा। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं अगर लीगल प्रोसेस देखें तो पुलिस पहले पूरा वेरीफाई करने के बाद गनमैन देती है। लेकिन हेमंत के पास गनमैन होने से साफ पता चलता है कि पुलिस ने एक्वायरी ही नहीं की और ऐसे ही गनमैन दे दिए गए।
वेरीफिकेशन की मांग की और खुद निकला पीओ
वहीं शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि हेमंत ठाकुर ने 5 दिन पहले हेमंत ठाकुर शिव सेना पंजाब से इस्तीफा दे चुका था। करीब 1 वर्ष से उसके पास गनमैन थे। हेमंत ने महानगर में शिव सेना के नेताओं की जांच का मुद्दा उठाया था। उसने यह भी कहा था कि सबसे पहले उसकी जांच पुलिस करवाए। उसी के कहने पर पुलिस ने वेरिफिकेशन करवाई और उसे गिरफ्तार किया।

Former-Shiv-Sena-Leader-Arrested-For-13-Years-In-Arms-Act-Case-Police-Had-Given-Gunmen-Despite-Prescription



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं