September 24, 2026 01:13:42
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पेशी, गैंगस्टर लॉरेंस समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय, अगली सुनवाई 9 अगस्

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पेशी, गैंगस्टर लॉरेंस समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय, अगली सुनवाई 9 अगस्त को

Jul26,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पुलिस द्वारा फाइल की गई चार्जशीट के बाद बुधवार को मानसा कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोई भी आरोपी व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ बल्कि सभी अलग-अलग जेलों से वर्चुअली (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में आज गैंगस्टर लॉरेंस समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए। अब इस केस की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में बनाई गई SIT ने अपनी जांच में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और विदेश में बैठे उसके साथी गोल्डी बराड़ समेत 31 लोगों को नामजद किया है। SIT ने अपनी जांच में बताया है कि बदले की भावना से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
इस मामले में पुलिस ने कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से कई शार्प शूटर हैं। चार्टशीट में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो विदेश में बैठकर पूरा नेटवर्क चलाते हैं। इसके अलावा दो गुर्गों जगदीप रूपा और मनप्रीत को मुठभेड़ में मार गिराया था।
29 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब सरकार के मुताबिक इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए और 5 को भारत के बाहर से लाया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार केंद्र और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी लॉरेंस गैंग का गोल्डी बराड़ है।

Appearance-In-Sidhu-Moosewala-Murder-Case-Charges-Framed-On-All-Accused-Including-Gangster-Lawrence-Next-Hearing-On-August-9



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं