लुधियाना। फिरोजपुर रोड पर चुंगी के पास एक्टिवा सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिरा। बस चालक से ब्रेक नहीं लगी, जिस कारण वह बुजुर्ग को काफी दूर तक एक्टिवा समेत घसीटते ले गया। जिस कारण बॉडी के टुकड़े हो गए। मरने वाले की पहचान चरणजीत (71) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर जाकर बस चालक द्वारा गाड़ी को रोका गया। सवारियों से लदी बस बीच सड़क रुकने पर फिरोजपुर रोड पर लंबा जाम भी लग गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस ने बस चालक खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार चरणजीत वीरवार सुबह अपनी एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान उसे बस चालक ने कुचल दिया।
Bus-Driver-Crushes-Activa-Rider-On-Ferozepur-Road-Body-Dismembered-After-Being-Dragged-Far