जालंधर। लाडोवाल टोल प्लाजा के सीए सुधकार से लूट मामले में जालंधर पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात टोल के ही एम्बुलेंस पर तैनात ड्राइवर द्वारा साथियों के साथ मिलकर की गई थी। आरोपियों से 15.34 लाख रुपए, 500 ग्राम नशीला पाउडर, 30 नशीले टीके एक दातर, एक किरपान और एक मोटर साइकिल बरामद हुआ है। आरोपी गोरायां के गांव गुडका का विपिन कुमार, गांव मेहरमपुर का मनप्रीत, गांव लोहारा गोरायां का गुरजीत सिंह व धर्मेंद्र है।
पुलिस अनुसार आरोपी विपन कुमार वारदात का सरगना है। विपन कुमार टोल प्लाज़ा पर एम्बुलेंस चलाता था और उसे पता था कि टोल प्लाज़ा के मैनेजर का कब पैसों को लेकर निकलता है जिसके बाद उसने गिरोह बनाकर सारी घटना को अंजाम दिया था। जबकि विपन, धर्मेंद्र और मनप्रीत ने मिलकर गिरोह बनाया था और मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों से डराकर पैसों से भरा बैग छीना था, जिसके बाद आरोपी मनप्रीत और गुरजीत को वह दो लाख रुपए दे बाक़ी के सारे पैसे ले कर फरार हो गए।
Ladowal-Toll-Plaza-Robbery-Case-Solved-Ambulance-Driver-Had-Committed-The-Crime-Along-With-His-Associates-Four-Arrested-Including-15-34-Lakh