September 23, 2026 20:27:50
कैनेडा में बेटे की हुई मौत के सदमे से मां ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिताएं

कैनेडा में बेटे की हुई मौत के सदमे से मां ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिताएं

Jul29,2023 | Enews Team | Nawa Shehar

नवां शहर। नवांशहर के गांव एमां चाहल में शनिवार को एक साथ मां-बेटे की चिताएं जलीं। दोनों की एक साथ चिताएं जलते देख श्मशान में खड़े हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। जब मां को पता चला कि गुरविंदर नाथ (24) पुत्र कृष्ण देव की कनाडा में मौत हो गई है तो उसने भी सदमे में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को गुरविंदर नाथ पर अज्ञात लोगों द्वारा उसकी कार छीनने के लिए हमला किया था। 14 तारीख जुलाई को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती शाम जब माता-पिता को इस दर्दनाक खबर के बारे में पता चला तो सदमे को माता बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने कोई दवाई खाई, जिसका रिएक्शन होने के कारण उसे रोपड के निजी अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों का पुश्तैनी गांव करीमपुर चाहवाला
परंतु, उन्होंने वहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान माता नरिंदर कौर उम्र (52) साल पत्नी कृष्णदेव की मौत हो गई। गुरविंदर सिंह 2 साल पहले कनाडा पढ़ाई करने गया था। वह तीन भाई थे। पुश्तैनी गांव करीमपुर चाहवाला है। परंतु वहां से काफी समय पहले छोड़कर नवांशहर के थाना काठगढ़ क्षेत्र में ऐमां चाहल में पिता खेतीबाड़ी और दूध का काम करने लग गए। इस खबर को सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आज मां और बेटे का अंतिम संस्कार नम आंखों से किया गया। मां और भाई की चिताओं को बड़े लड़के ने मुखाग्नि दी। मां-बेटे का शव गांव में पहुंचने पर पूरा इलाका, सगे संबंधी गमगीन हो गए। गांव ऐमां चाहल के श्मशान घाट में उनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। इस मंजर को देखकर जहां महिलाएं रो रही थीं, वहीं पुरुष भी गमगीन थे।
अंतिम विदाई में राजनीतिक-सामाजिक लोग पहुंचे
मां बेटे की अंतिम विदाई में हजारों की संख्या में राजनीतिक, समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए और परिवार के साथ दुख साझा किया। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अशोक कटारिया, कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान अजय मंगूपुर, ब्रिगेडियर राज कुमार, ASI सिकंदर सिंह, सुरजीत सिंह दुभाली, अशोक बजाड़ आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Mother-Succumbs-To-The-Shock-Of-Sons-Death-In-Canada-Pyres-Of-Both-Burnt-Together



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं