September 23, 2026 20:28:23
एनआरआई की कोठी में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 20.29 लाख रुपए कैश बरामद

एनआरआई की कोठी में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 20.29 लाख रुपए कैश बरामद

Jul29,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लोहारा के पाम एन्क्लेव में एनआरआई के घर चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20.29 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान गांव रणिया के रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ कालू के रुप में हुई है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले का शिकायतकर्ता हरदीप सिंह सोहल परिवार के साथ आस्ट्रेलिया 16 जून 2023 को गए थे। इस दौरान 26 जून की रात आरोपी गगनदीप ने उनके घर की खिड़की का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की और से घर से 35 तोले सोना, 4.95 लाख नकदी और 100 डॉलर चोरी कर लिए थे। जब शिकायतकर्ता वापिस आया तो  उसे वारदात का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी पर पहले भी 2 मामले दर्ज
गगनदीप पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम द्वारा टेक्निकल जांच की। इसके बाद आरोपी को ट्रेप लगाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से कुल 20 लाख 29 हजार कीमत का सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

नशा तस्कर एक किलो अफीम समेत गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित आरोपी जसविंदर सिंह निवासी जम्मू कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी जसविंदर सिंह और कृष्णा को अपोलो कार में आते हुए चेकिंग के लिए रोका। तालाशी के दौरान आरोपियों से पुलिस ने 1 किलो अफीम बरामद की।

Thief-Arrested-For-Stealing-From-Nris-House-Rs-20-29-Lakh-Cash-Recovered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं