September 23, 2026 20:28:37
फ़रार गैंगस्टर पुनीत बैंस अमरनाथ यात्रा पर जाते हुए गिरफ़्तार,  शास्त्री नगर में फायरिंग मामले में थ

फ़रार गैंगस्टर पुनीत बैंस अमरनाथ यात्रा पर जाते हुए गिरफ़्तार, शास्त्री नगर में फायरिंग मामले में थी तलाश

Jul30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना जिले की पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे गैंगस्टर पुनीत बैंस को गिरफ्तार किया है। सीआईए-2 की पुलिस ने उसे पकड़ा। थाना टिब्बा की चौकी सुभाष नगर में आरोपी की गिरफ्तारी डाली गई है। पुनीत बैंस श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने पुनीत को शास्त्री नगर में एक घर पर गोलियां चलाने के मामले में दबोचा है। लंबे समय से पुलिस को इस बदमाश की तलाश थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर रोपड़ के जरिए श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी में है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे टांडा के पास से पकड़ लिया। बदमाश को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसका 3 दिन का रिमांड लिया है। जिला पुलिस आज पुनीत बैंस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। बैंस के अन्य साथियों की भी तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है। पुनीत बैंस और शुभम मोटा गैंग की आपस में काफी तकरार चल रही है। इस कारण पुलिस दोनों गुटों के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है।

Absconding-Gangster-Puneet-Bains-Arrested-While-Going-On-Amarnath-Yatra-Wanted-In-Shastri-Nagar-Firing-Case

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं