लुधियाना। लुधियाना में पड़ते गांव अकालगढ़ खुर्द में कार में बैठे 9 साल के बच्चे से उसके पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली उसके पिता के ही दलजीत सिंह उर्फ जीता की पीठ में जा लगी। जो पेट में फंस गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जख्मी को रायकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां दलजीत की हालत खराब होने लगी तो तुरंत एंबुलेंस से लुधियाना डीएमसी अस्पताल रैफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जीता किसान है। पुलिस की जांच के मुताबिक रविवार सुबह दलजीत सिंह जीता पत्नी और बेटे के साथ अपने गांव अकालगढ़ खुर्द से सावन के महीने में संधारा देने ससुराल जा रहे थे। वह कार से घर से कुछ दूरी पर ही पहुंचे कि अचानक गोली चल गई। तब उन्होंने देखा कि उनकी पिस्टल पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ लग गई थी, उसी से ये गोली चली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है कि पिस्तौल लॉक थी या नहीं।
खेलते समय बच्चे से चली गोली
पुलिस जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं बच्चे से खेलते वक्त पिस्तौल का लॉक तो नहीं खुल गया। यह भी देखा जा रहा है कि यह पिस्टल बच्चे के हाथ कैसे लग गई। उस वक्त जख्मी जीता ने यह पिस्टल कार में कहां रखी थी। अभी इस बारे में पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है लेकिन घटना का पता चलते ही इसकी जांच की जा रही है।
Bullet-Suddenly-Fired-From-The-Child-Sitting-In-The-Car-In-Ludhiana-Entered-The-Fathers-Back-And-Got-Stuck-In-The-Stomach