September 23, 2026 20:27:49
ब्रेकिंग न्यूज - कब्रिस्तान में जिंदा दफन हुई जिंदगी, कबर के पास ओवरडोज से मृतक मिला युवक

ब्रेकिंग न्यूज - कब्रिस्तान में जिंदा दफन हुई जिंदगी, कबर के पास ओवरडोज से मृतक मिला युवक

Jul30,2023 | Enews Team | Machiwara Sahib

माछीवाड़ा साहिब। खन्ना में माछीवाड़ा साहिब में जंगल के बीच बने कब्रिस्तान से एक युवक का शव मिला। मृतक की बाजू में सिरिंज लगी हुई थी, जिससे शक है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई। मरने वाले की पहचान गांव मानेवाल के रहने वाले 22 वर्षीय कुलदीप सिंह के तौर पर हुई। वह कंबाइन ड्राइवर था। एक तरफ परिवार वाले दावा कर रहे हैं कि नशा खुलेआम बिकता है। वहीं दूसरी तरफ ओवरडोज से हुई इस मौत के मामले पर पुलिस पर्दा डाल रही है। पुलिस ने शव को समराला के सिविल अस्पताल में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी। राहों रोड पर चोपड़ा कॉलोनी के बीच बाबा बलिया का धार्मिक स्थान है, जिसके पीछे काफी इलाका जंगल जैसा है।
जंगल में बच्चों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान बना है। रविवार सुबह कुछ लड़कियां बालन लेने जंगल गईं। जिन्होंने देखा कि युवक जंगल के बीच मुंह के बल गिरा पड़ा था। लड़कियों ने जाकर घर बताया। दरगाह से बाबा को साथ लेकर कुछ लोग जंगल के बीच गए। वहां देखा कि युवक गिरा पड़ा था, जिसकी मौत हो चुकी थी। उसकी बाजू में सिरिंज लगी हुई थी। पास में एक मोबाइल पड़ा था, जो बैटरी डाउन होने कारण बंद था। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आई। बाद में इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतक की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई। सिविल अस्पताल में पहुंचे परिवार वालों ने आरोप लगाया कि 2 घंटे के बाद भी उन्हें शव नहीं दिखाया गया।
घर-घर हो रही नशे की डिलीवरी
माछीवाड़ा साहिब इलाके में घर-घर नशे की डिलीवरी होने का आरोप लगाया गया है। मृतक के परिवार वालों ने कहा कि फोन पर चिट्टे की पुड़ियां घर आ जाती हैं। लड़कियां भी नशा सप्लाई करती हैं। नूरपुर बेदी, चौंता और कुछ अन्य आस-पास के गांवों का बुरा हाल है। यह नशे से चौथी मौत बताई गई। सरकार से नशे पर नकेल कसने की मांग की गई।
जंगल में युवक आते नशा करने
धार्मिक स्थान के सेवादार गुरदास ने बताया कि काफी पीछे जाकर जंगल बना हुआ है। वहां रोजाना ही युवक नशा करने आते हैं। इस युवक के शव की सूचना लकड़ी लेने आईं लड़कियों ने दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण पता चलेंगे।

Life-Buried-Alive-In-Cemetery-Youth-Found-Dead-From-Overdose-Near-Grave



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं