September 23, 2026 20:28:23
सतलुज दरिया में दोस्तों संग गया युवक लापता, Ndrf की टीमें कर रही तलाश, इसी महीने जाना था कैनेडा

सतलुज दरिया में दोस्तों संग गया युवक लापता, Ndrf की टीमें कर रही तलाश, इसी महीने जाना था कैनेडा

Aug2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में गांव खैहरा बेट का युवक पिछले 6 दिन से लापता है। सतलुज नदी में NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। क्योंकि युवक अपने 2 दोस्तों के साथ यहां आया था। लापता हुए युवक की पहचान गुरमनजोत सिंह के रूप में हुई है। गुरमनजोत ने 30 अगस्त को कनाडा जाना था। वह अपने दोस्त गुरलाल और गुरसिमरन के साथ सतलुज दरिया पर फोटो खींचवाने और घूमने गया था। गुरमनजोत के मामा ने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े सात बजे उसके दोस्तों ने घर आकर बताया कि वह मिल नहीं रहा। युवकों ने बताया कि गुरमनजोत उनके साथ गया था, लेकिन सतलुज में कहीं खो गया है।
इसके बाद से खैहरा बेट के लोग उसकी तालाश कर रहे हैं। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि उनका भांजा कहा है। पुलिस की कार्यशैली बहुत ढीली है। गुरमनजोत के दोस्तों के पुलिस ने अभी तक बयान तक दर्ज नहीं किए। NDRF की टीम खैहरा बेट से सिधवां तक दरिया में तालाश कर चुकी है।
रिश्तेदारों ने कहा हाइवे करेगें जाम
लापता युवक के परिजनों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने गुरमनजोत के दोस्तों के बयान दर्ज नहीं किए तो बुधवार थाना लाडोवाल के बाहर हाईवे जाम किया जाएगा। परिवार के मुताबिक गुरसिमरन का किसी लड़की से अफेयर है। इस कारण उसने सतलुज में छलांग लगा दी थी। उसे डूबता देख तुरंत गुरलाल शोर मचाने लगा। इतने में गुरमनजोत ने अपनी पगड़ी से उसे बचाने की कोशिश की। जिसके बाद गुरसिमरन तो पानी से बाहर आ गया, लेकिन गुरमनजोत तभी से लापता है। परिवार मुताबिक ये मामला संदिग्ध है। गुरुवार को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस मौका देखने भी देरी से आई। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि उनका बेटा सतलुज में बहा है या कहीं बाहर है।

Youth-Went-Missing-With-Friends-In-Satluj-River-Ndrf-Teams-Are-Searching-Had-To-Go-To-Canada-This-Month

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं