लुधियाना। जेलों में अपराधी लगातार नेटवर्क ऑपरेट कर क्राइम कर रहे हैं। जबकि जेलों में ड्रग्स व मोबाइल सप्लाई हो रहे हैं। जिसे देखते हुए ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू, एडीसीपी समीर वर्मा समेत आला अधिकारी जेल में सर्च करने पहुंचे। इस दौरान करीब 400 मुलाजिमों के साथ मिलकर सर्च की गई। देर शाम तक सर्च जारी रही। इस दौरान सभी बैरकों की चैकिंग की जा रही है। जबकि किसी भी बंदी के पास नशा या कोई अन्य इल्लीगल चीज मिलने पर एक्शन लेने के आदेश हैं। जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से बड़े अपराधियों द्वारा जेलों में बैठकर अपना गैंग चलाया जा रहा है। जबकि उनके पास नशा, मोबाइल व अन्य सभी चीजें जेल में मुहैया हो रही है। जिसके चलते पुलिस इस इल्लीगल एक्टिविटी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
Ludhiana-Police-Commissioners-Search-Operation-In-Central-Jail-Attempt-To-Break-Network-Operating-From-Jails