लुधियाना। सीआईए-2 की टीम ने लकी ड्रा निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी मारने वाले दो प्रॉपर्टी डीलर समेत 4 ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्वराज ट्रैक्टर, ब्रेजा कार, इलेक्ट्रिक स्कूटी, हीटर का इनाम निकलने का लालच देते थे। थाना जमालपुर पुलिल ने विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मनसिमरन सिंह, दुगरी निवासी जसविंदर सिंह, संगरूर निवासी सतनाम सिंह और खन्ना निवासी गुरबचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पुलिस ने स्वराज ट्रेक्टर, ब्रेजा कार, इलेक्ट्रिक स्कूटी, 2 हीटर, 4 प्रेस और 97 हजार 500 रुपए कैश बरामद किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पता चल सके कि पंजाब में किन-किन शहरों में लोगों के साथ आरोपी ठगी का काम कर रहे हैं।
300 लोगों से हो चुके ठगी
एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इंस्पैक्टर बेअंत जुनेजा की टीम ने ठगों के इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि करीब 300 लोगों के साथ ठगी हो चुकी है। लोगों को आकर्षक गिफ्ट्स का लालच देकर उन्हें धोखाधड़ी के जाल में फंसाया जाता था। इंस्पैक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी लोगों से 400 से 600 रुपये तक की ड्रा की पर्ची लेते थे।आरोपियों से अभी पर्चियों की बरामदगी की जा रही है।
4-Arrested-Including-Two-Property-Dealers-Who-Cheated-On-The-Pretext-Of-Lucky-Draw-Cheated-Millions