September 23, 2026 20:28:37
ईसा नगरी पुली पर फर्नीचर की दुकान में खोला अवैध शराब का ठेका, एक्साइज ने किया सील

ईसा नगरी पुली पर फर्नीचर की दुकान में खोला अवैध शराब का ठेका, एक्साइज ने किया सील

Aug20,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ईस्सा नगरी पुली पर गोल्डन फर्नीचर की दुकान में अवैध शराब ठेके को एक्साइज विभाग की टीम ने सील कर दिया। आसपास के रहने वाले अन्य दुकानदारों ने फर्नीचर की दुकान के मालिक गुरमीत सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि गुरुद्वारा साहिब से बहुत कम कदमों की दूरी पर ये ठेका खोला गया है। आटा चक्की चलाने वाले रणजीत सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी दुकान मालिक को शराब न बेचने को लेकर रोका भी था, लेकिन गुरमीत सिंह ने उससे गलत शब्दावली में बात की। इसके बाद उन्होंने मामला पुलिस और एक्साइज विभाग की नॉलेज में डाला। पहले एक्साइज विभाग से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौका पर नहीं पहुंचा। PCR में पुलिस कर्मचारी आए, उन्होंने गुरमीत सिंह से ठेका खोलने का लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। दुकानदार बोला- दूसरे ठेके का माल दुकानदार गुरमीत ने पुलिस कर्मचारियों को सफाई दी कि पास में ही एक अन्य शराब का ठेका है इसलिए उसका माल ठेके में पड़ा है। वही यह ठेका खोल रहा है। इसके बाद एक्साइज विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि कानून के अनुसर, एक ठेकेदार के पास यदि एक ठेका है तो वह एक लाइसेंस पर अन्य जगह ठेका नहीं खोल सकता।

Illegal-Liquor-Contract-Opened-In-Furniture-Shop-At-Isa-Nagri-Puli-Excise-Sealed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं