लुधियाना। बस स्टैंड के बाहर एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू हो गई। 2 गाड़ियों और एक बाइक को टक्कर मारने के बाद बस डिवाइडर से टकराकर रुकी। इसी बीच लोगों की भीड़ को देख बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार हाईवेज कंपनी की बस की रफ्तार तेज थी। जिस कारण ड्राइवर का बस पर कंट्रोल नहीं रहा। बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद भी बस को ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका। बस सीधे डिवाइडर से टकराकर रुकी। इस दौरान एक अन्य कार क्षतिग्रस्त हुई। स्कूटी सवार युवक बस की चपेट में आने से घायल हुआ। लोगों ने इकट्ठे होकर विरोध किया। लोगों को गुस्से को भांपते हुए बस ड्राइवर मौके से भाग गया। फिलहाल हादसे की वजह पता नहीं चल पाई थी। एक तरफ आसपास के लोग बस की रफ्तार तेज होना इसकी वजह बता रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कहा गया कि बस की रफ्तार तेज जरूर थी। लेकिन बस इसलिए नहीं रुकी कि ब्रेक फेल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे की जांच शुरू कर दी थी।
Bus-Stand-Outside-The-Overspeed-Bus-Uncontrollable-Hit-Two-Vehicles-And-A-Bike-Later-Hit-The-Divider