September 23, 2026 20:28:04
बद्दोवाल में सरकारी स्मार्ट स्कूल की खस्ता हालत बिल्डिंग का गिरा लेंटर, चार टीचर्स मलबे में दबी, एक

बद्दोवाल में सरकारी स्मार्ट स्कूल की खस्ता हालत बिल्डिंग का गिरा लेंटर, चार टीचर्स मलबे में दबी, एक की हुई मौत

Aug23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बद्दोवाल के सरकारी स्मार्ट स्कूल की खस्ता हालत बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। जिस कारण लेंटर के मलबे नीचे चार टीचर आ गए। चारों टीचर्स को लोगों ने रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, मलवे में बदे बाकी लोगों का अभी भी रेस्क्यू जारी है। घटना की सूचना मिलने पर डीसी सुरभि मलिक, एनडीआरएफ की टीमें, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इलाज के दौरान देर शाम एक महिला की टीचर की मौत हो गई है। इसे लेकर एजुकेशन मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर जानकारी सांझा की है। मिली जानकारी के अनुसार लेंटर टीचर्स के स्टाफ रूम का गिरा है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है। रेस्क्यू किए गए टीचर्स को तुरंत के लुधियाना सिविल अस्पताल में ले जाया गया। घटना के वक्त बच्चे भी स्कूल में थे। घायल टीचर्स की पहचान नरिंद्र जीत कौर, रविंदर कौर, इंदू रानी और सुरजीत कौर के रूप में हुई है।
हादसे के तुरंत बाद लुधियाना जिला प्रशासन ने NDRF की टीम को सूचित किया। टीम के कुल 18 लोगों के ग्रुप ने घटना स्थल पर रेस्क्यू शुरू कर दी है। फिलहाल 4 टीचर्स को मलबे से निकाल अस्पताल भेजा गया है। अभी कई लोग मलबे नीचे दबे होने की संभावना है। डीसी सुरभि मलिक ने कहा- जो लोग घायल है, उन्हें तुरंत अस्पताल में भेजा गया है। वहीं स्कूल को चारों तरफ से सील कर दिया है। बिल्डिंग के NDRF की टीम रेस्क्यू चला रही है।
खराब बिल्डिंग में चल रहा था मरम्मत कार्य
बता दें इस स्कूल की बिल्डिंग पहले खस्ता हालत में थी। आज दूसरी मंजिल पर मुरम्मत का काम चल रहा था। अचानक से दूसरी मंजिल का लेंटर गिरा। उसके दबाव के कारण वहीं लेंटर पहली मंजिल पर गिरा तो वह भी गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय छात्र इस बिल्डिंग के नजदीक थे।

Poor-Condition-Of-Government-Smart-School-Building-Collapses-Four-Teachers-Buried-Under-Debris-One-Dead



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं