September 23, 2026 20:28:22
पूर्व मंत्री आशू के घर रात 9 बजे रेड हुई ख़त्म, ममता आशू बोली- छापामारी नहीं रूटीन सर्च थी, आशू हमेश

पूर्व मंत्री आशू के घर रात 9 बजे रेड हुई ख़त्म, ममता आशू बोली- छापामारी नहीं रूटीन सर्च थी, आशू हमेशा कांग्रेसी रहेंगे

Aug25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के घर गुरुवार को ED की रेड 12 घंटे से अधिक चली। राजनीतिक गलियारों में पूरा दिन चर्चा रही कि भारत भूषण आशू भाजपा में जाने की तैयारी में हैं, लेकिन देर रात उनकी पत्नी ममता आशू ने पत्रकारों से बातचीत करके उनके भाजपा में जाने की सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। ममता आशू ने कहा कि आशू कांग्रेसी थे, कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे। सब कुछ नॉर्मल है। किसी अन्य पार्टी में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले की जांच का हिस्सा सर्च ममता आशू ने कहा कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ED अधिकारी उनके घर पहुंचे। जिस समय वह घर आए तो वह मंदिर गई हुई थी। घर आने पर पता चला कि वह विजिलेंस केस में सर्च करने आए हैं। ED ने उनके घर पर किसी तरह की रेड नहीं की। यह सिर्फ एक सर्च थी। किसी भी व्यक्ति पर जब विजिलेंस द्वारा केस दर्ज किया जाता है तो ED एक बार सर्च करने जरूर आती है। आशू के साथ मामले में जो लोग नामजद हैं उनके घरों पर भी सर्च हुई है। छापामारी जैसी कोई बात नहीं है। बैंक डिटेल और जायदाद के कागजों का ब्यौरा लिया ममता आशू ने बताया कि ED टीम ने बैंक डिटेल और जायदादों से जुड़ा ब्यौरा लिया है। यही कागजात वह पहले विजिलेंस को भी जमा करवा चुके हैं। ED के करीब 6 अधिकारियों ने आशू से पूछताछ भी की। पूरा दिन कांग्रेसी वर्करों का जमावड़ा आशू के घर के बाहर लगा रहा। देर रात तक कांग्रेस की जिला लीडरशिप ने बैठक की। लीडरशिप की अगुवाई जिला प्रधान संजय तलवाड़ और मेयर बलकार सिंह ने की।

Raid-At-Former-Minister-Ashus-House-Ended-At-9-Pm-Mamta-Ashu-Said-It-Was-Not-A-Raid-It-Was-A-Routine-Search-Ashu-Will-Always-Be-A-Congressman



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं