September 23, 2026 20:28:22
सट्टे के आरोपी संग ठुमके लगाते दिखे 2 Dsp और 4 Sho, वीडियो में नाचते दिखे; सभी अफसर लाइनहाजिर किए

सट्टे के आरोपी संग ठुमके लगाते दिखे 2 Dsp और 4 Sho, वीडियो में नाचते दिखे; सभी अफसर लाइनहाजिर किए

Aug25,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में सट्‌टे के आरोपी के साथ पुलिस के सीनियर अधिकारियों के नाचते की वीडियो सामने आई है। जिसके बाद अमृतसर के शहरी व रूरल पुलिस सवालों के घेरे में हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने सभी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है। इस वीडियो में दो डीएसपी रैंक के अधिकारी संजीव कुमार व प्रवेश चोपड़ा दिख रहे हैं। यह दोनों ही डीएसपी अमृतसर रूरल में तैनात हैं। वहीं इस वीडियो में चार एसएचओ रैंक के अधिकारी धर्मेंद्र कल्याण, गुरविंदर सिंह, नीरज कुमार और गगनदीप सिंह भी दिख रहे हैं।

इस वीडियो में डीएसपी संजीव कुमार गीत गा रहे हैं और प्रवेश चोपड़ा उनके साथ खड़े हैं। जबकि सट्‌टे के मामले में आरोपी उनके पास से होकर गुजरता है। वहीं दूसरी वीडियो में एसएचओ गुरविंदर सिंह गीत गाते दिख रहे हैं। इस दौरान आरोपी उनके सामने खड़े होकर ताली से गीत को ताल दे रहा है।

सट्‌टे के लग चुके हैं आरोप
वीडियो में दिखने वाला आरोपी कमल बोरी है, जिस पर सट्टेबाजी के आरोप लग चुके हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने ही पंजाब पुलिस में रहते हुए कई मामले कमल बोरी के खिलाफ दर्ज किए थे। जिसके बाद कई महीनों तक कमल बोरी को जेल में रहना पड़ा था। अब वह फिलहाल सभी मामलों में बेल पर है।

पुलिस ने गुप-चुप लिया एक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अमृतसर पुलिस ने मीडियो के सामने रिएक्शन देने मना कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी पुलिस अधिकारियों लाइन हाजिर कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को संबंधित थानों से रिलीव होकर पुलिस लाइन में आने के लिए कह दिया गया है।

2-Dsp-And-4-Sho-Were-Seen-Dancing-With-The-Betting-Accused-Dancing-In-The-Video-All-Officers-Lined-Up

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं