September 23, 2026 20:28:01
Umbera Flats की 15वीं मंजिल से लापरवाही के कारण गिरा मजदूर, सीधा खड़े सरियों पर गिरने से मौत, रेलिंग

Umbera Flats की 15वीं मंजिल से लापरवाही के कारण गिरा मजदूर, सीधा खड़े सरियों पर गिरने से मौत, रेलिंग लगाते वक्त फिसला पैर

Aug26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मुल्लापुर-फिरोजपुर रोड पर अंबेरा कंपनी द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स की 15वीं मंजिल से एक युवक गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक यहां रेलिंग लगा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गया। उसके सिर और शरीर में सरिए घुस गए। लोगों ने कटर मशीन की मदद से शरीर से सरिए को काट कर बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय सुहैब के रूप में हुई। मृतक मूल रूप से दरबार खुर्द कैराना, शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। यहां वह कंपनी के फ्लैट्स में ही अन्य मजदूरों के साथ रहता था। मजदूरों ने बताया कि सुहैब बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए काम कर रहा था। मजदूरों ने किया हंगामा युवक की मौत के बाद फ्लैट्स में काम कर रहे मजदूरों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि युवक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। पुलिस के आने के बाद मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। मुल्लापुर दाखा के DSP अमनदीप सिंह के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस ने मृतक सुहैब के परिजनों को घटना के बारे सूचित किया। देर रात शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुधार की मॉर्च्युरी में रखवाया।

बिना सुरक्षा प्रबंधों के मजदूर कर रहे काम
मजदूर उमेश यादव ने बताया कि फ्लैट्स में करीब 600 लोग काम करते हैं। किसी भी मजदूर को कंपनी किसी तरह की सेफ्टी किट वगैरह नहीं दे रही। मजदूर जान खतरे में डाल कर काम कर रहे हैं। हादसे के समय सुहैब ने कोई सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी। वहीं फ्लैट्स के नीचे किसी तरह का कोई सुरक्षा जाल आदि भी नहीं लगाया गया है। थाना मुल्लापुर-दाखा की पुलिस मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। कंपनी अधिकारियों ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है।

Due-To-Negligence-The-Laborer-Fell-From-The-15th-Floor-Of-Umbera-Flats-Died-Due-To-Falling-On-The-Upright-Bars-Foot-Slipped-While-Installing-The-Railing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं