लुधियाना। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में आरोपी आशु के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले ED ने आशु और उसके साथियों के करीब 25 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। ऑपरेशन के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों मामलों में आरोपियों के कई बैंकों में कुल 4.81 करोड़ की रकम पड़ी हुई है, जिन्हें फ्रीज किया गया है। इसके अलावा 1.54 करोड़ की 5 अचल संपत्तियां भी है। आरोपियों से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण और करीब 30 लाख की भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई है। आशु और उनके करीबी सन्नी भल्ला का फोन भी टीम ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। टीम दोनों की इंटरनेट और कॉल रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
Ed-Initiates-Money-Laundering-Probe-Against-Former-Minister-Ashu-In-Food-Department-Tender-Scam-Freezes-4-81-Crores-Lying-In-Bank-Accounts