लुधियाना। एक डॉक्टर के साथ कोरियर कंपनी का मुलाजिम बता कोरियर को अनहोल्ड करने के लिए साइबर ठगों ने 1 लाख 87 हजार रुपए की ठगी मार ली। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने डॉक्टर शाम सुंदर सिंगला की शिकायत पर आरिफ मौला निवासी वेस्ट बंगाल, संता बेगम निवासी गांव संतोषपुरा असम और आइसा खतून के खिलाफ मामला दर्ज किया ह। डॉ. सिंगला ने बताया कि उन्होंने मई महीने में एक कूरियर कर्नाटक भेजा था। 26 मई 2023 को उन्होंने कूरियर की लोकेशन देखने के लिए उसे ट्रैक किया। ट्रैक न होने की सूरत में उन्होंने टोल फ्री नंबर पर कॉल की।
कॉल करने पर कर्मचारी ने उसे कहा कि वह उन्हें दूसरे नंबर से कॉल करेगा। थोड़ी देर बाद मोबाइल नंबर 671264897, 8655651013, 6370728023 और 6351444756 से आरोपियों ने फोन करने शुरू कर दिए। आरोपियों ने उनसे कहा कि वह कूरियर कंपनी से बोल रहे हैं और उनके रिकॉर्ड मुताबिक उनका कूरियर होल्ड पर लगा है। अनहोल्ड करने के लिए उन्हें 2 रुपए अदा करने होंगे। आरोपियों ने उनसे कहा कि वह एक लिंक उनके मोबाइल नंबर पर भेज रहे हैं, जिस पर वह पैसे अदा कर सकते हैं। डॉ. सिंगला द्वारा जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया गया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही पल में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 1 लाख 87 हजार रुपए आरोपियों ने निकलवा लिए।
Cyber-thugs-Cheated-The-Doctor-By-Saying-That-The-Courier-Was-Unheld-Money-Was-Withdrawn-After-The-Mobile-Was-Hacked-On-Clicking