कपूरथला। कपूरथला की तहसील भुलत्थ के गांव भदास का रहने वाला एक 27 वर्षीय युवक के कनाडा में एक्सीडेंट का शिकार हो गया। हादसे के बाद उक्त युवक कार में जिंदा जल गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद उक्त युवक की गाड़ी में आग लग गई थी। 27 वर्षीय गुरशिंदर सिंह घोतड़ा की मौके पर ही मौत हो गई थी।मृतक के रिश्तेदार शमशेर सिंह वासी गांव भदास ने बताया कि गुरशिंदर सिंह घोतड़ा कनाडा पुलिस में भर्ती होने के लिए एकेडमी से ट्रेनिंग हासिल करने के बाद 23 अगस्त को कार में सवार होकर घर आ रहा था। जिसकी कार को रास्ते में एक ट्राले से टकराने के बाद आग लग गई। जिससे कार में जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई।
शमशेर सिंह ने बताया कि गुरशिंदर सिंह का 25 अगस्त को कनाडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसने बताया कि सोमवार को गुरशिंदर सिंह ने पासिंग हाउट के बाद कनाडा पुलिस में नौकरी जॉइंन करनी थी। इस हादसे से जहां परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं, गांव भदास में शोक की लहर है।
Youth-Of-Punjab-Burnt-Alive-In-Canada-Car-Caught-Fire-After-Collision-With-Trolley-Was-Taking-Training-For-Police-Recruitment