फरीदकोट। पंजाब के बहुचर्चित फरीदकोट के बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड में एसआईटी द्वारा सोमवार की दोपहर अदालत में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया। एडीजीपी एलके यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने अदालत में 2500 पेज का सप्लीमेंटरी चालान पेश किया है। हालांकि एसआईटी द्वारा इस मुद्दें मे मेन चालान 24 फरवरी 2024 को पेश किया था। उसके बाद 25 अप्रैल को पहला सप्लीमेंट्री चालान पेश किया था, और अब दूसरा सप्लीमेंट्री चालान 28 अगस्त को पेश किया। केस में 2400 पेज का सप्लीमेंट्री चालान पेश हुआ बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में 2 FIR 129/18 ओर 192/15 दर्ज हैं। मामले में ADGP एलके यादव और SSP बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुवाई वाली SIT पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से एक दिन पहले SIT ने 2400 पेज का सप्लीमेंट्री चालान पेश कर चुकी है। इससे पहले 24 फरवरी 2022 को फरीदकोट अदालत में 7 हजार पेज की चार्जशीट दायर की थी। गोलीकांड मामले में कुल 8 आरोपी चालान में SIT ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल , शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन DGP सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन IG परमराज उमरानंगल, SSP मोगा चरणजीत शर्मा, SSP फरीदकोट सुखमंदर मान, DIG फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और तत्कालीन SHO सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया है।
Supplementary-Challan-Presented-In-Bargari-Case-Sit-Presented-Second-Charge-Sheet-Of-This-Year-8-Including-Former-Cm-Dgp-Were-Told-As-Accused