दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े पांच करोड़ रुपये के घूसकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक पवन खत्री को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा छह अन्य आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। मामला शराब कारोबारी अमनदीप सिंह बल को आरोपियों की सूची से निकालने के लिए घूस लेने का है। सीबीआई की एफआईआर में खत्री और दल के अलावा एअर इंडिया के सहायक महाप्रबंधक दीपक सांगवान, क्लीरज होटल्स के सीईओ विक्रमादित्य, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण वत्स, ईडी के अधिकारी नितेश कोहर और बीरेंदर पाल सिंह के नाम हैं। सीबीआई ने ईडी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। बड़ी बात है कि सीबीआई ने फिर दर्ज करने के तुरंत बाद ही ईडी के सीनियर अधिकारी पवन खत्री को गिरफ्तार कर लिया। यह शराब मामला दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से जुड़ा हुआ है और इसी मामले में शराब ठेकेदार अमनदीप सिंह को आरोपियों की सूची से बाहर करने के एवज में 5 करोड रुपए रिश्वत ली गई थी।
Cbi-Arrests-Enforcement-Directorate-Officer-For-Accepting-Rs-5-Crore-Bribe