लुधियाना। विजिलेंस लुधियाना की टीम ने प्रीत पैलेस स्थित पासपोर्ट ऑफिस के पास पासपोर्ट की अपॉइंटमेंट दिलवाने की एवज में रिश्वत लेते ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की और से पासपोर्ट बनाने की एवद में 20 हजार रुपए लिए गए थे। उससे प्रिंटर और अन्य सामान जब्त किया गया है। आरोपी की पहचान अभी अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं की है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को पासपोर्ट दफ्तर के बाहर ट्रैवल क्लब नाम के दफ्तर में दबिश दी। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सीएम भगवंत मान की भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। विजिलेंस लुधियाना की टीम ने मंगलवार को ट्रैप लगाकर एजेंट को दबोच लिया।
विजिलेंस की एजेंट पर कार्रवाई के बाद अन्य एजेंट अपने दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इस मामले में आज अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, एजेंट पासपोर्ट बनवाने आए लोगों से कहता था कि उसकी दफ्तर में अच्छी पहचान है। जिसके चलते वह मोटी रकम लेकर काम करता था।
Vigilance-Caught-Travel-Agent-For-Taking-20-Thousand-Bribe-For-Making-Passport-Used-To-Give-Good-Identity-To-Passport-Officials