अमृतसर। अमृतसर में अजनाला के गांव जग्गीवाल में नाबालिग को एक युवक ने सरेआम गोलियां मार दी। गोली लगने से नाबालिगा की मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग को उस समय गोलियां मारी गई जब हव घर पर चारपाई पर बैठी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी नाबालिग से शादी करना चाहता था। पिछले 3 दिनों से वह लगातार नाबालिग पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसकी पहचान बीर सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बीर सिंह 15 वर्षीय नाबालिग को पिछले 6 महीने से कमेंट्स कर रहा था। नाबालिग ने अपने परिजनों को भी युवक की हरकतों के बारे बताया था। इस पर युवक को कई बार परिजनों ने समझाया भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
मौसी के गांव भेज दी थी बेटी
बीर सिंह से परेशान होकर परिजनों ने बेटी को मौसी के घर गांव जग्गीवाल में रहने भेज दिया था। आरोपी को जब इसका पता चला तो वह गांव जग्गीवाल में भी पहुंच गया और उसे परेशान करने लगा। नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर SHO मुख्तयार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं, लेकिन इस संबंधी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
चोरियां और नशा करने का आदी है आरोपी
मृतका की मौसी सुरजीत कौर ने बताया कि आरोपी युवक चोरियां और नशा करने का आदी है। आरोपी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई यह भी जांच का विषय है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे।
Minor-Girl-Shot-Dead-For-Refusing-To-Marry-Accused-Was-Pressurizing-For-Marriage-For-3-Days-Opened-Fire-On-Protest