September 23, 2026 20:28:03
70 केसों का आरोपी हार्डकोर क्रिमिनिल गिरफ्तार, मर्डर-डकैती के बाद बाइक चोरी पर उतरा

70 केसों का आरोपी हार्डकोर क्रिमिनिल गिरफ्तार, मर्डर-डकैती के बाद बाइक चोरी पर उतरा

Aug30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खन्ना पुलिस ने एक खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया। मर्डर, डकैती जैसे संगीन अपराध करने वाला यह आरोपी आज कल बाइक चोरी पर उतर आया था। वर्ष 1983 से अपराध की दुनिया में पांव रखने वाले इस आरोपी की उम्र अब करीब 65 वर्ष है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में 70 केस दर्ज हैं। कई मामलों में तिहाड़ जेल भी काट चुका है। आतंकवाद के समय इस आरोपी के तार कई आतंकी संगठनों से भी जुड़े रहे थे। इसकी पहचान पायल के गांव घुडाणी कलां के रहने वाले गुरसेवक सिंह बबला के तौर पर हुई।

दूसरे केस में प्रोडक्शन वारंट पर लिया
डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने बताया कि एसएसपी अमनीत कौंडल के निर्देशों पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी के तहत गुरसेवक सिंह बबला को बाइक चोरी के केस में पकड़ा गया। राड़ा साहिब से बाइक चोरी हुई थी। इस केस में गिरफ्तारी के बाद बबला को लुधियाना जेल भेजा गया। फिर दोराहा थाना में दर्ज चोरी के दूसरे केस में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। आरोपी के घर से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई थी। कब्जे से चोरी की बाइक मिली थी। वाहन चोरी करने के बाद आरोपी इसके पार्ट्स खोलकर कबाड़ियों को बेच देता था। इन दिनों इस प्रकार पैसे इकट्ठे कर अपना खर्च चलाता था।

डी-मार्ट पार्किंग से चोरी की वीडियो आई सामने
गुरसेवक सिंह बबला शापिंग माल के बाहर पार्किंगों में चोरियां करता था। दोराहा के नजदीक डी-मार्ट की पार्किंग में बाइक चोरी की सीसीटीवी भी सामने आई। इस सीसीटीवी में बबला चोरी की एक्टिवा पर अपने साथी समेत आता है और बाइक चोरी करके फरार हो जाता है। पुलिस उसके साथी की भी तलाश कर रही है।

Hardcore-Criminal-Accused-Of-70-Cases-Arrested-After-Murder-Robbery-Landed-On-Bike-Theft

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं