लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट नजदीक गुरुद्वारा नानकसर के बाहर एक ऑटो में ड्राइवर की शकी हालातों में लाश मिली है। किसी राहगीर ने ऑटो में शव पड़ा देख शोर मचाया। इस पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पहुंची। ACP गुरप्रीत सिंह भी जांच करने पहुंचे। मृतक व्यक्ति के गले पर निशान मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक मरने वाले का नाम गौरी है। वह सराभा नगर इलाके का रहने वाला है। फिलहाल मरने वाले के परिजनों की पुलिस तालाश कर रही है। इलाके में कई जगह उसकी फोटो लोगों को दिखा कर पुलिस पहचान करवा रही है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर रही है, ताकि पता चल सके कि ऑटो किस समय घटना स्थल पर पहुंचा। ऑटो में मरने वाले के साथ और कौन लोग थे। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
Dead-Body-Of-Driver-Found-In-Auto-On-Ferozepur-Road-Mark-On-Neck-Death-In-Suspicious-Circumstances