September 23, 2026 20:27:09
अमृतसर में सरपंच के बेटे को मारी गोली:रंजिशन किया हमला; दो दिन पहले चाचा व चचेरे भाई को भी किया था घ

अमृतसर में सरपंच के बेटे को मारी गोली:रंजिशन किया हमला; दो दिन पहले चाचा व चचेरे भाई को भी किया था घायल

Sep1,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में सरपंच को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, दो दिन पहले घायल युवक के चचेरे भाई व चाचा पर भी दूसरे पक्ष की तरफ से हमला किया गया था। पुलिस ने गुरु नानक देव अस्पताल पहुंच परिवार व घायल युवक के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतसर के गांव बल्लड़वाल के सरपंच पुनन सिंह के बेटे बलविंदर सिंह पर यह हमला किया गया। घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसके चाचा व भाई पर हमला किया गया था। उसके चाचा के सिर पर वार किया गया था और चचेरे भाई का गुट काट दिया गया था। रात वह उन्हें देख घर वापस आया। तब देखा कि कुछ युवक उसके घर के पास खड़े हैं। लेकिन वह घर के अंदर चला गया।

कुछ समय बाद वह बाहर आया तो देखा कि युवक अभी भी वहीं थे। उसे एहसास हुआ कि युवक उस पर हमला करने वाले हैं। तभी वह अचानक वापस मुड़ा। इस बीच जगीरा, जगीरे के बेटा शेरा, गुरमीत व बिट्‌टू कुछ और लोगों के साथ उसके पीछे भागा। तभी अचानक किसी ने गोली चलाई, जो उसे लग गई।

कुछ दिन पहले गांव में हुआ था झगड़ा
सरपंच पुनन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव में कुछ दिन पहले जगीर सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही जगीर सिंह का परिवार लगातार हमले करने की धमकियां दे रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी।

Sarpanchs-Son-Shot-In-Amritsar-Attack-Due-To-Rivalry-Uncle-And-Cousin-Were-Also-Injured-Two-Days-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं