September 23, 2026 20:28:23
दो महिलाओं ने ज्वैलर शॉप से देखने के बहाने पायल चुराई, दुकानदार के बेटे ने घर से कैमरे में देखी

दो महिलाओं ने ज्वैलर शॉप से देखने के बहाने पायल चुराई, दुकानदार के बेटे ने घर से कैमरे में देखी

Sep1,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। 33 फूटा स्थित राम नगर में गिफ्ट ज्वैलर की शॉप पर दो महिलाओं ने गहने चोरी कर लिए। दुकान मालिक ने उन्हें चांदी की पायल चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में देख लिया। जिसके बाद उसने पिता को बताया। महिलाओं को मौके पर ही पकड़कर गहने बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार ज्वैलर का बेटा दैविक कुछ समय पहले ही घर आराम करने गया था। सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन पिता के साथ वह बातचीत कर रहा था। इस बीच महिला ग्राहक बनकर पायल खरीदने आई। दुकानदार ने बताया कि चौंकी मुंडिया की पुलिस को महिला सौंप दी है।
हरकतें देख हुआ शक
दैविक मुताबिक उसके पिता द्वारा कैमरे की वॉयस बंद नहीं की गई थी। वह महिला को पायल दिखाने लगे। इस दौरान उसे महिला की हरकतें कैमरों में संदिग्ध लगी। जिसके बाद उसने लगातार सीसीटीवी पर नजर रखी। काफी देर महिला ने पिता को बातों में उलझाए रखा। पिता का ध्यान भटकाने के लिए उसने कई अन्य सामान खरीदने और दिखाने को कहा। महिला ने चालाकी से पायल चोरी करके बैग में डाली तो कैमरा देख उसने तुरंत पिता को सूचित किया।
बैग में से मिले गहने
महिला को रोक उसका बैग चैक करना चाहा तो उसने चोरी की हुई पायल जमीन पर गिराने की कोशिश की। चोरी पकड़े जाने के बाद तुरंत दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। करीब 1 घंटे तक शातिर महिला को लोगों ने दुकान पर बैठाए रखा।

Two-Women-Stole-Anklet-On-The-Pretext-Of-Seeing-It-From-Jeweler-Shop-Shopkeepers-Son-Saw-In-Camera-From-Home

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं