September 23, 2026 00:43:04
ट्राइडेंट ग्रुप; आज खत्म हो सकती रेड, 5 दिन और 5 साल का रिकार्ड जब्त, कई जायदादों और बैंक खातों के ख

ट्राइडेंट ग्रुप; आज खत्म हो सकती रेड, 5 दिन और 5 साल का रिकार्ड जब्त, कई जायदादों और बैंक खातों के खुलासे

Oct21,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में ट्राइडेंट ग्रुप, IOL और क्रिमिका कंपनी पर हुई इंकम टैक्स की रेड का आज 5वां दिन है। बरनाला में ये रेड खत्म हो चुकी है। शहर में छापामारी का ये आखरी दिन भी माना जा सकता है। संभावना है कि आज ये रेड यहां भी खत्म हो जाएगी। इंकम टैक्स के अधिकारियों ने 5 दिनों में ट्राइडेंट ग्रुप का 5 साल का रिकार्ड एकत्र कर लिया है। बरनाला से कंपनी का डाटा मंगवाया गया है। जानकारी मिली है कि रेड में कई ऐसी जायदाद के कागजात टीम के हाथ लगे हैं, जिन पर अधिकारी वर्क कर रहे हैं। ताकि पता चल सके कि इन जायदादों में कितनी राशि खर्च हुई है। कुछ ऐसी जायदाद काे को लेकर टीम को शक है, जो ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता के करीबियों के नाम है। आईटी अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। चौथे दिन की रेड में इनकम टैक्स टीम ने खाताकारों से पूछताछ की। ग्रुप के जो करीबी अधिकारी और स्टाफ हैं, उनकी डिटेलिंग भी टीम एकत्र कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज 5वें दिन दोपहर तक ये रेड पूरी हो सकती है। राजिंद्र गुप्ता से किसी को भी अभी मिलने नहीं दिया जा रहा। ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता को करीब 10 महीने पहले इनकम टैक्स ने हाईएस्ट टैक्स पेयर का अवॉर्ड दिया था। वहीं अब उसी डिपार्टमेंट ने उनके रेड कर दी। यह बात थोड़ा सुनने में अजीब लगेगी की जिस नामी इंडस्ट्री के प्रमोटर राजिंद्र गुप्ता को 10 महीने पहले इनकम टैक्स की ओर से टैक्स्टाइल इंडस्ट्री क्षेत्र नॉर्थ वेस्ट जोन में हाईएस्ट टैक्स पेयर का अवॉर्ड दिया जाता है और अब उसी कारोबारी पर इनकम टैक्स की ओर से ताबड़तोड़ छापेमारी 4 दिनों से जारी है। ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमोटर (डायरेक्टर के किसी पद पर नहीं) के तौर पर राजिंद्र गुप्ता को ये अवॉर्ड चंडीगढ़ में तत्कालीन प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स परनीत सिंह सचदेव की ओर से दिया गया था। ऐसे में एक बात साफ है कि यह मामला कुछ और ही तलाशने की ओर दिखाई दे रहा है। बात करें राजिंद्र गुप्ता की तो उनका पहले शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल और इसके बाद कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह और मौजूदा पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से नजदीकी जग जाहिर है। उनके भाजपा के कई सीनियर नेताओं के साथ भी अच्छे संबंध है ।

Trident-Group-Raid-May-End-Today-Records-Of-5-Days-And-5-Years-Seized-Disclosure-Of-Many-Properties-And-Bank-Accounts



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं