मोगा | कोटकपूरा रोड पर गांव सिंघावाला के पास कार और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर अंदर ही फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फायर ब्रिगेड बुलाकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दौरान नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत चानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोगा समाज सेवी सोसाइटी को हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे।
Head-On-Collision-Between-Truck-And-Car-Filled-With-Cement-Car-Rider-Died-After-Being-Stuck-Inside-For-One-And-A-Half-Hour-Truck-Driver-Absconding