September 23, 2026 01:59:28
गैसपुरा में दशहरा मेले में कारिंदे को किश्ती झूले से धक्का दिया, नीचे गिरकर पेट में लोहे की सीढ़ी लगी

गैसपुरा में दशहरा मेले में कारिंदे को किश्ती झूले से धक्का दिया, नीचे गिरकर पेट में लोहे की सीढ़ी लगी, मौत

Oct22,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | ग्यासपुरा ज्ञान स्कूल के पास दशहरा मेले में 2 लोगों ने किश्ती वाले झूले की देख-रेख करने वाले कारिंदे को धक्का मार दिया। वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरा और उसके पेट में लोहे की सीढ़ी लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्‌टी दे दी। देर रात दोबारा उसके पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। इसे बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मरने वाले का नाम नरिंद्र सिंह (28) है। नरिंद्र मेले में अपने भाई के साथ झूलों की देख-रेख का काम करता था। झूले से न उतरने की जिद्द में दिया धक्का पुलिस के मुताबिक, नरिंद्र युवकों को झूले से नीचे उतार रहा था। 2 लोग और चक्कर करने की जिद्द करने लगे। इस दौरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई। लोगों ने उसे किश्ती से धक्का दे दिया और वह जमीन पर आ गिरा। पेट में लोहे की सीढ़ी लगने के कारण वह काफी चोटिल हो गया था।

At-The-Dussehra-Fair-In-Gaspura-A-Steward-Was-Pushed-With-A-Boat-Swing-Fell-Down-And-Got-Hit-In-The-Stomach-With-An-Iron-Ladder-Died

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं