September 24, 2026 03:31:04
मोहाली से गैंगस्टर लॉरेंस के चार गुर्गे काबू: बड़ी वारदात को अंजाम देने कु विदेश से मिले निर्देश, पि

मोहाली से गैंगस्टर लॉरेंस के चार गुर्गे काबू: बड़ी वारदात को अंजाम देने कु विदेश से मिले निर्देश, पिस्टल समेत कारतूस बरामद

Oct23,2023 | Enews Team | Mohali

मोहाली। मोहाली पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने गैंगस्टर लॉरेंस के चार गुर्गों को जीरकपुर से काबू किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह त्योहारों से पहले इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने उससे पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली पुलिस ने चारों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह आरोपी अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सुप्रीम सिंह उर्फ प्रीत निवासी फतेहगढ़ साहिब, अरमानदीप सिंह उर्फ अरमान निवासी अमृतसर, जसवीर सिंह निवासी अजनाला और हरदीप सिंह निवासी जीरकपुर,मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके दूसरे आरोपियों को पकड़ने की तलाश जारी कर दी है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि चारों आरोपियों को लॉरेंस गैंग के खास गैंगस्टर तरसेम सिंह की तरफ से निर्देश दिए गए थे। वह मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। अभी वह विदेश में कनाडा रह रहा है। उसके निर्देश पर ही इन्होंने एक बड़ी वारदात को अंजाम देना था।

Four-Henchmen-Of-Gangster-Lawrence-Arrested-From-Mohali-Instructions-Received-From-Abroad-To-Carry-Out-A-Major-Crime-Pistol-And-Cartridges-Recovered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं