मोगा। मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव धूड़कोट रणसींह के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू को अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार गंभीर ज़ख़्मी कर दिया। हमलावर कबूतर देखने के बहाने घर में घुसे थे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6.45 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे और उन्होंने हरविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं। हरविंदर सिंह कबड्डी के नामी खिलाड़ी हैं और आम आदमी पार्टी द्वारा वह धूड़कोट रणसींह से सरपंच के उम्मीदवार भी थे। जानकारी के अनुसार बिंद्रू आप सरपंच के उम्मीदवार भी थे।
Kabaddi-Player-Bindru-Was-Shot-With-Bullets-Attackers-Entered-The-House-On-The-Pretext-Of-Seeing-Pigeons