September 23, 2026 00:42:50
लुधियाना में हादसे में इकलौते बेटे की मौत:बाइक पर सामान लेने गया था, लाइट न जगने पर मशीन से टकराया

लुधियाना में हादसे में इकलौते बेटे की मौत:बाइक पर सामान लेने गया था, लाइट न जगने पर मशीन से टकराया

Oct24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | पक्खोवाल रोड पर सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान मंदीप निवासी गांव डांगो के रूप में हुई है। मंदीप शीशे का कारीगर था, जो महानगर में किसी दुकान पर काम करता था। मंदीप परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात उनका बेटा काम से वापस आकर बाइक पर बाजार से सामान लेने के लिए गया था। पक्खोवाल रोड पर गांव डांगों नजदीक अंधेरा था। जिससे सड़क पर आ रही लेंटर डालने वाली मशीन उसे नजर नहीं आई। मशीन की रफ्तार भी ज्यादा थी
मशीन चालक भी तेज रफ्तार में था। उसकी लाइट नहीं जग रही थी। इस कारण मंदीप की टक्कर मशीन से हो गई। सड़क पर खून से लथपथ पड़े मंदीप को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। थाना जोधा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक आरोपी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Only-Son-Died-In-An-Accident-In-Ludhiana-Went-To-Collect-Goods-On-Bike-Collided-With-Machine-When-Light-Was-Not-On

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं