September 23, 2026 00:44:14
10 दिन बाद एक ही दुकान से मोबाइल चोरी कर भागते दो चोर पकड़े, लोगों ने जमकर की पिटाई

10 दिन बाद एक ही दुकान से मोबाइल चोरी कर भागते दो चोर पकड़े, लोगों ने जमकर की पिटाई

Oct24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लोहारा रोड पर लोगों ने बाइक सवार दो चोरों को दबोच लिया। ये आरोपी एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चुरा कर भाग रहे थे, लेकिन लोगों ने कुछ दूरी तक पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने जमकर चोरों की धुनाई की। पकड़े गए चोरों से लोगों ने बाइक भी बरामद की है। धुनाई के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर चौकी कंगनवाल की पुलिस पहुंची। मनी टेलीकॉम के दुकानदार मनी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी दुकान पर काम करने वाला लड़का दुकान पर बैठा था। उस समय इन बदमाशों ने उसे हेडफोन दिखाने के लिए कहा। जैसे ही वह दुकान के पीछे रेक में पड़ा हेडफोन लेने लगा तो ये बदमाश टेबल पर पड़ा लैपटॉप उठा कर भाग गए। उस वारदात के बाद ये लोग इलाके में नजर नहीं आए।
चोर अब दोबारा उनकी दुकान पर मोबाइल खरीदने के बहाने आए। उन्होंने उनसे कहा कि वह फोन का कवर दिखाएं। दुकानदार कवर उठाने के लिए दुकान पर पीछे गया तो बदमाश मोबाइल लेकर भाग गए। कुछ दूरी पर लोगों की मदद से इन्हें दबोच लिया गया।

After-10-Days-Two-Thieves-Caught-After-Stealing-Mobile-From-The-Same-Shop-People-Beat-Them-Fiercely

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं