लुधियाना। एक तरफ़ पुलिस दशहरा मना बदी पर नेकी की जीत के दावे करते है। दूसरी तरफ़ लोगों की ज़िंदगियाँ बर्बाद कर रहा नशे पर पुलिस जीत नहीं हासिल कर पा रही। जिस कारण नशे से परेशान लोगों की और से नशे के खिलाफ एकजुट होकर दरेसी थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कृपाल नगर के गली नंबर 4 में रहने वाले लोगों का आरोप है कि 2 दिन पहले ही चिट्टे की वजह से युवक की मौत हुई है। इसके बावजूद नशा बेचने वाली महिला बिना किसी डर के यहां नशा सप्लाई कर रही है। इलाका निवासी स्वीटी ने आरोप लगाया कि महिला नशा बेचने के साथ देह व्यापार का भी काम करती है। उसकी हरकतें कई बार इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो चुकी है। पुलिस यहां आती तो है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करती। महिला को कई बार पुलिस ने हिरासत में भी लिया है लेकिन कुछ ही दिनों बाद वह फिर वापस आकर नशा बेचने लग जाती है। आज पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, लेकिन जो असली आरोपी महिला है, वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इलाके के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि नशा बेचने वाली महिला का बेटा भी चिट्टे से मरा है। इस कारण उसे किसी के बच्चों से कोई लगाव नहीं है। महिला के पास सुभाष नगर और अन्य इलाकों से रोजाना युवक चिट्टा खरीदने आते है। हालात इस गली के यह बन चुके है कि महिला अपने घर में युवकों को चिट्टे का सेवन करवाती है जिसके बाद वहीं नशेड़ी युवक मोहल्ले में लूटपाट करते है।
Celebrating-Dussehra-Victory-Over-Ravana-But-Police-Losing-To-Drug-Smugglers-People-Upset-With-Smugglers-Surrounded-The-Police-Station