September 23, 2026 00:43:21
विजिलेंस ऑफिस से Aig मालविंदर गिरफ्तार:आय से अधिक संपत्ति पर तलब किया था, Dsp से हाथापाई की, कागज फा

विजिलेंस ऑफिस से Aig मालविंदर गिरफ्तार:आय से अधिक संपत्ति पर तलब किया था, Dsp से हाथापाई की, कागज फाड़े

Oct26,2023 | Enews Team | Mohali

मोहाली। पंजाब पुलिस के असिस्टेंट जनरल इंस्पेक्टर (AIG) मालविंदर सिंह सिद्धू को बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर मोहाली स्थित विजिलेंस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने व धक्का मुक्की का आरोप है। इस संबंध में फेज-8 पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर लिया है। दरअसल, बीते कल सिद्धू को विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति बनाने, एससी प्रमाण पत्रों को लेकर खुद ही जांच अधिकारी बनने और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने संबंधी मामले की जांच के लिए तलब कियाा था। इस बीच जांच अधिकारियों ने सिद्धू को अपना मोबाइल बाहर रखने को कहा। इस पर सिद्धू ने मोबाइल बाहर रखने को लेकर साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उनसे होने वाली पूछताछ की रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं। इसको लेकर जांच अधिकारियों ने कहा कि जब भी जांच के लिए पूछताछ होती है तो किसी भी प्रकार से न तो मोबाइल फोन ले जा सकते हैं, न ही पूछताछ की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
इसी दौरान उनको संपत्ति संबंधी ब्यौरा देने के लिए एक परफार्मा सौंपा गया था तो वह जांच अधिकारी से उलझ गए। सिद्धू ने वहां पर मौजूदा डीएसपी के साथ हाथापाई करते हुए धक्का दे दिया। उन्हें जो परफार्मा भरने के लिए दिया गया वो भी फाड़ दिया। मामले को बढ़ता देख डीएसपी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। डीएसपी की शिकायत पर थाना फेज-8 में एआईजी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है

Aig-Malvinder-Arrested-From-Vigilance-Office-In-Mohali-Summoned-On-Disproportionate-Assets-Scuffled-With-Dsp-Tore-Papers



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं