September 23, 2026 01:25:10
लुधियाना बाजवा नगर की गारमेंट्स फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का कपड़ा और मशीनरी राख

लुधियाना बाजवा नगर की गारमेंट्स फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का कपड़ा और मशीनरी राख

Oct26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बाजवा नगर में सुबह 6 बजे गारमेंट्स फैक्ट्री में अचानक भयानक आग लग गई। पूरी फैक्ट्री में कच्चा माल और बने हुए गारमेंट्स पूरी तरह से राख हो गए। लाखों की मशीनरी भी जल गई है। सुबह राहगीरों ने आग की लपटें देख तुरंत फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। जिन्होंने दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत फायर अफसर आतिश अपनी टीम के साथ पहुंचे। मौके पर इलाका पुलिस भी आई। दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि जिस जगह पर फैक्ट्री बनी है वहां की गलियां बहुत तंग है। फैक्ट्री संचालक द्वारा एंट्री और एग्जिट के लिए कोई इमरजेंसी गेट नहीं रखा गया। आग इतनी भीषण लगी थी कि कई किलोमीटर दूरी से धुएं के गुबार लोगों को नजर आ रहे थे। आग लगने के कारण आस-पास की इमारतों में रहने वाले लोग भी बाहर आ गए। फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी नहीं थी।
फायर अधिकारी ने बताया कि सुबह 6 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। वह टीम के साथ बाजवा नगर की गली नंबर 2 में स्थित डीके गारमेंट्स फैंक्ट्री में पहुंचे। करीब 13 फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ये फैक्ट्री दो हिस्सों में बनी है। एक हिस्से में तीन मंजिल है और दूसरे हिस्से में 5 मंजिलें बनी हैं। फैक्ट्री में स्कूल ड्रेस तैयार होती हैं। इमरजेंसी के हालात में बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। गली में बिजली की तारें लटक रही हैं।

Fire-In-The-Garments-Factory-Of-Ludhiana-Bajwa-Nagar-Cloth-And-Machinery-Reduced-To-Ashes

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं