लुधियाना । पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर स्विफ्ट कार लूटने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों को कार में लगे GPS की मदद से पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कार लूटने की शिकायत इफरान मोहम्मद ने थाना दुगरी की पुलिस को दी थी। इफरान ने कहा कि वह 25 अक्टूबर को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर PB-26-G-9933 में चंडीगढ़ से लुधियाना के इश्र नगर स्थित घर आ रहा था। जब वह दुगरी ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक ने पिस्तौल दिखाकर उसे गाड़ी से बाहर निकलने को कहा। मारपीट और गाली गलौज की इफरान मुताबिक उसने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उससे मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। दूसरे युवक ने उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन ओपो, हाथ पर पहनी घड़ी और कार छीन ली। उसने बदमाशों की पीछे भी करने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गए। जानकारी देते हुए SHO मधु बाला ने कहा कि मामले की जांच कर रहे है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खोजने की टीम कोशिश कर रही है। 20 दिन पहले समराला चौक से छीनी कार 20 दिन पहले समराला चौक पर गुरुद्वारा साहिब के बाहर व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट कार लूटने का CCTV सामने आया था। जिसमें बदमाश पहले कार के आसपास घूमा, इसके बाद कार के शीशे पर पिस्तौल लगाकर ड्राइवर को उतरने के लिए कहा। बदमाश कार स्टार्ट कर चंडीगढ़ रोड की तरफ भगाकर ले गया। जिस जगह पर यह घटना हुई उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। पटियाला के रहने वाले मनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह श्री दरबार साहिब अमृतसर से माथा टेक कर वापस घर जा रहा था। सुबह 4 बजे समराला चौक के पास उसे नींद आने लगी। इस कारण वह सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके कंडक्टर सीट की साइड सो गया था।
Car-Looted-At-Gunpoint-In-Ludhiana-Police-Detained-2-Youths-With-The-Help-Of-Gps-May-Be-Revealed-Today