अमृतसर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा रणजीत एवेन्यू स्थित ''अपना चाय वाला'' रैस्टोरैंट में रेड की। विभाग द्वारा इस दौरान जहां रेस्टोरैंट की रसोई में गंदगी की भरमार पाई गई, वहीं एक्सपायर्ड वेसन भी बरामद हुआ। विभाग द्वारा पनीर और चाय पत्ती के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोटरी भेज दिए हैं और रेस्टोरैंट का चालान कर दिया है। एक दिन पहले इसी रैस्टोरैंट द्वारा ग्राहक को डिलीवर किए गए पीजे में जीवित सुंडियां चलने की वीडियो वायरल हुई थी। सहायक कमिश्नर फूड राजिंदपाल ने बताया कि रैस्टोरैंट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि रेस्टोरैंट द्वारा ग्राहक को जो पीजा परोसा गया, उसमें जिंदा ‘सुंडियां’ चल रही हैं। चैकिंग के दौरान जब रेस्टोरेंट के किचन की जांच की गई तो होश उड़ गए। कूड़ेदान खुले पड़े थे, जिस बोर्ड पर सब्जियां काटी जाती हैं, वह भी साफ नहीं था। मैगी बनाने वाली जगह पर भी साफ-सफाई नहीं थी। इसके अलावा चैकिंग के दौरान पता चला कि खुले पैकेट में जो वेसन पड़ा था, वह एक्सपायर हो चुका था। इसके साथ ही वेसन व मखाने के कब्जे में लेकर उनको नष्ट करवा दिया गया है। इसके साथ ही चाय पत्ती व पनीर का सैंपल ले लिया गया है। राजिंदरपाल ने बताया कि रैस्टोरैंट में मौजूद स्टाफ द्वारा भी फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट के मापदंडों को पूरा नहीं किया जा रहा था। संबंधित रैस्टोरैंटों के दो सैंपल लेकर चालान किया गया है और सैंपल टैस्टिंग के लिए लैबोटरी में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई जगहों से सूचना आ रही है कि रैस्टोरैंटों और होटलों में बनने वाले भोजन में सुंडियां निकल रही है, के संबंधित अदारों की चैकिंग की जा रही है व खामियां पाए जाने पर कार्रवाई जा रही है। उन्होंने होटल व रैस्टोरैंट मालिकों से अपील की कि वे एक्ट के मुताबिक मापदंडों को अपनाएं और ग्राहकों को साफ-सुथरे उपकरण उपलब्ध करवाए। मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उधर, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब कार्रवाई की जा रही थी तो रैस्टोरैंट के कर्मचारियों से जवाब मांगा गया तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था और बाद में जब रैस्टोरैंट का मैनेजर आया तो उसके द्वारा अधिकारी से बातचीत की गई। बताने योग्य है कि अपना चाय वाला रैस्टोरैंट रणजीरत एवेन्यू डी-ब्लाक में गत रात्रि एक परिवार स्नैक्स लेने के लिए पहुंचा था, जब संबंधित परिवार स्नैक्स का सेवन कर रहा था तो उस समय पीजा जो रैस्टोरैंट द्वारा परोसा गया था, उसमें जीवित सुंडियां चल रही थीं और जब परिवार द्वारा रैस्टोरैंट के मैनेजर को इस घटना संबंधी अवगत करवाया तो पीजे में चल रही सुंडियां दिखाई तो पहले तो वह अपनी गलती नहीं मान रहा था और बाद में अपनी गलती मानते हुए सोरी कह कर पल्ला झाड़ दिया, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि वैष्णो परिवार को जिंदा सुंडियों वाला पिज्जा क्यों खिलाया गया और लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।
Case-Of-Finding-Live-Caterpillars-In-Pizza-Health-Department-Raided-The-Restaurant