September 23, 2026 02:15:14
पंजाब में अकाली नेता बंटी रोमाणा गिरफ्तार:cm मान और केजरीवाल से जुड़ा फैब्रिकेटेड वीडियो शेयर करने पर

पंजाब में अकाली नेता बंटी रोमाणा गिरफ्तार:cm मान और केजरीवाल से जुड़ा फैब्रिकेटेड वीडियो शेयर करने पर केस, सुखबीर पहुंचे Ssp दफ्तर

Oct26,2023 | Enews Team | Mohali

मोहाली। पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बंटी रोमाणा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से जुड़ा एक फैब्रिकेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। बंटी रोमाणा ने एक मिनट 27 सेकेंड का यह वीडियो 25 अक्टूबर की शाम 4.29 बजे ट्वीट किया। इसे 24 घंटे में 19 हजार लोगों ने देखा और 263 लोगों ने लाइक किया। बंटी रोमाणा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मशहूर पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल की आवाज थी और गाने के बोल थे- 'तेरी केजरीवाल नाल यारी ओए... ताइयो (तभी) मत (बुद्धि) गई है मारी ओए।' उधर बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी की खबर आते ही अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल कई नेताओं के साथ मोहाली एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सुखबीर बादल ने मोहाली एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख और एसपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ के सामने पुलिस के रवैये पर आपत्ति जताई। इस दौरान मोहाली के एसपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने अपने मोबाइल फोन से सुखबीर बादल की मोहाली के SSP डॉ. संदीप गर्ग से बात करवाई। सुखबीर ने बिना जांच किए रोमाणा को गिरफ्तार किए जाने को लेकर SSP गर्ग के सामने भी नाराजगी जताई।

Akali-Leader-Bunty-Romana-Arrested-In-Punjab-Case-For-Sharing-Fabricated-Video-Related-To-Cm-Mann-And-Kejriwal-Sukhbir-Reached-Ssp-Office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं