लुधियाना| एक बार फिर केमिकल के फैलने से हवा जहरीली हो गई है। जिसके बाद लुधियाना में लोगों को आंखों में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन व सेहत विभाग की अभी तक कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में सामने आयी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रांसपोर्ट नगर में कोई ट्रक आया था, जिसमें से केमिकल सड़क पर गिर गया। केमिकल के हवा के संपर्क में आते ही लोगों को दिक्कत आना शुरू हो गई है। 2 किलोमीटर के एरिया में केमिकल का असर देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंखों में जलन है और कोई भी आंख को अधिक देर तक खोल कर नहीं रख पा रहा है। वहीं सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दो घंटे से नहीं हुई कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि दो घंटे से टांसपोर्ट नगर में केमिकल गिरने से दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस की पीसीआर टीमें मौके पर पहुंची हैं। जिला प्रशासन व सेहत विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है, लेकिन कोई भी प्रयास इन विभागों की तरफ से नहीं किया गया। पुलिस ने मौके को संभाला घटना के बाद मौके पर कुछ पीसीआर की टीमें पहुंची हैं। केमिकल जहां गिरा, उस जगह को आइडेंटिफाई कर लिया गया है। पुलिस की कोशिश है कि कोई उसके आसपास ना जाए। वहीं पुलिस केमिकल किस ट्रक से गिरा है, का पता लगाने की कोशिश में जुट गया है।
Ludhiana-S-Air-Turns-Poisonous-Again-Chemical-Spilled-From-Truck-In-Transport-Nagar-Complaints-Of-Difficulty-In-Breathing-And-Burning-Sensation-In-The-Eyes