September 23, 2026 02:13:50
Lpu के छात्र ने फंदा लगाकर की  आत्महत्या: डिप्रेशन में चल रहा था युवक; हैदराबाद से इंजीनियरिंग करने

Lpu के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या: डिप्रेशन में चल रहा था युवक; हैदराबाद से इंजीनियरिंग करने आया था पंजाब

Oct28,2023 | Enews Team | Phagwara

फगवाड़ा | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में पढ़ने वाले एक इंजीनियरिंग के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हैदराबाद के रहने वाले वरुण कुमार सुबुद्धि के रूप में हुई है। उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक फगवाड़ा के लोह गेट पर बने एक पीजी में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले वरुण ने अपने पीजी में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना के बारे में शनिवार को सुबह पता चला। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त युवक डिप्रेशन में चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने फिलहाल मामले में सीआरपीसी 174 की कार्यवाही की है और शव को उसके परिजन आने तक सिविल अस्पताल फगवाड़ा की मॉचर्री में रखवा दिया है। वहीं, मृतक का परिवार हैदराबाद से जालंधर के लिए रवाना हो गया है। मौके से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर परिवार सुसाइड के पीछे किसी पर शक जताता है तो पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

Lpu-Student-Committed-Suicide-By-Hanging-The-Youth-Was-Suffering-From-Depression-Came-To-Punjab-From-Hyderabad-To-Do-Engineering

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं